Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत: डॉ० ब्रह्म दीप

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad , 25 मई: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ० ब्रह्म दीप ने जिला फरीदाबाद का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली, क्रियान्वयन एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल फरीदाबादए, सैक्टर-3 स्थित एफआरयू-II तथा एसडीसीएच बल्लभगढ़ का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

सिविल अस्पताल फरीदाबाद में डॉ० ब्रह्म दीप ने आयुष्मान भारत योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं, माइनर ऑपरेशन थिएटर (Minor OT) कैजुअल्टी तथा विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की आयुष्मान भारत योजना के तहत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के पात्र लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिल सके।

सैक्टर-3 स्थित एफआरयू-II के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक मरीजों का उपचार वहीं किया जाए, जिससे जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं पर पडऩे वाले भार को कम किया जा सके। उन्होंने वहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करने के भी निर्देश दिए।

एसडीसीएच बल्लभगढ़ के दौरे के दौरान डॉ० ब्रह्म दीप ने अस्पताल प्रबंधन को सक्रिय रूप से कार्य करने तथा वहां तैनात समस्त स्टॉफ को बेहतर समन्वय के साथ मरीजों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीआरएचएसपी बल्लभगढ़ के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के साथ तालमेल बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत एवं पीएमजेएवाई योजना के तहत पात्र मरीजों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कवरेज बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। डॉ० ब्रह्म दीप ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

मूलचंद शर्मा ने आखिर क्यों बोला कि कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है?

Metro Plus

Industry 4.0 की व्यावहारिकता को समझ इसे वास्तविक और यथार्थ के रूप में स्वीकार करने लगी हैं: जे.पी. मल्होत्रा

Metro Plus

FMS के छात्रों को इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज का दौरा करवाया गया।

Metro Plus