Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS इंटरनेशनल स्कूल में हेड बॉय-हेड गर्ल समेत नई विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

ग्रेटर/फरीदाबाद, 26 मई: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2026-27 की नई विद्यार्थी परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के गठन के अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की शपथ दिलाई गई।

विद्यार्थी परिषद के लिए चयनित होने हेतु छात्रों को एक विस्तृत चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जिसमें तात्कालिक भाषण, समूह चर्चा, कक्षा प्रतिनिधि शिक्षकों एवं प्रधानाचार्या के साथ संवाद, शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन तथा कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जैसी प्रक्रियाएं शामिल थीं। इन सभी चरणों के आधार पर सत्र 2026-27 की नई परिषद का गठन किया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। इसके पश्चात कक्षा 12वीं की वाणिज्य संकाय की छात्रा तन्वी को हेड गर्ल तथा कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के छात्र यशवर्धन दुजारी को हेड बॉय पद की शपथ दिलाई गई और उन्हें बैच एवं सैश प्रदान किए गए।

इसी प्रकार कक्षा 11वीं की विज्ञान संकाय की छात्रा इशाना सिंह को वाइस हेड गर्ल तथा कक्षा 11वीं के वाणिज्य संकाय के छात्र अघ्र्य आर्या को वाइस हेड बॉय के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त अफ्रीका, एशिया, अमेरिका एवं यूरोप हाउस के पदाधिकारियों, स्टेम, खेल, कौशल बोध, संपादक मंडल एवं विभिन्न क्लबों के सचिवों तथा हाउस प्रीफेक्ट्स को भी शपथ दिलाकर उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा अनुशासन और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल, डॉयरेक्टर सीटीओ मयंक जिंदल, कैरियर काउंसलर एवं अधिवक्ता आशीष शर्मा, प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडे तथा समस्त स्टॉफ सदस्यों ने नवगठित विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व और सफल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झटके 15 पदक

Metro Plus

गढ़वाल सभा के चुनाव कराने और स्टॉफ को सेलरी देने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप!

Metro Plus

FMS में इको-फ्रेंडली दिवाली समारोह का आयोजन किया गया।

Metro Plus