Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद IMT के प्रधान ने किया नई औद्योगिक नीति-2026 का स्वागत।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 1 जून: हरियाणा सरकार की नई औद्योगिक नीति-2026 के गुरूग्राम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति के लिए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

हेमन्त शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा घोषित नई औद्योगिक नीति प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली नीति सिद्व होगी। इस नीति के माध्यम से राज्य में लगभग पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने तथा बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नीति में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, विनिर्माण क्षेत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर तथा उभरते औद्योगिक क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है।

नई नीति में उद्योगों के लिए अनुमोदन प्रक्रियाओं को सरल बनाने, निवेश को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा निर्यात संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही प्रदेश में नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित करने की योजना भी औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी, जिससे फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने नई औद्योगिक नीति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे हरियाणा में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। उद्योग जगत में इस नीति को लेकर व्यापक उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

मुलाकात के दौरान हेमन्त शर्मा ने फरीदाबाद IMT से जुड़े विभिन्न औद्योगिक विषयों एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विशेष रूप से आईएमटी के प्लॉटधारकों पर लगाई जा रही कन्वेयंस डीड में देरी के कारण लगने वाली पेनल्टी को एकमुश्त माफ ेकरने का अनुरोध किया। इस विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकारात्मक आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को मामले पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उनके साथ एमएल शर्मा, वीरभान शर्मा, रमेश अरोड़ा व मनोज नागर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

Related posts

YMCA विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

हॉमर्टन स्कूल की छात्राएं बिखेरेंगी अपनी कला का जलवा

Metro Plus

कोरोना महामारी से बचाव के लिए मस्जिद में न जाकर अपने घर पर रहकर ही अदा करें नमाज: पुलिस कमिश्नर

Metro Plus