Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वच्छ फरीदाबाद-ग्रीन फरीदाबाद की ओर कदम, तीन वार्डों में शुरू हुआ महा सफाई अभियान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 4 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने के उद्वेश्य से तीन वार्डों में महा स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। अलग-अलग जॉन में अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वार्डों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी की मदद से कूड़ा उठाने का कार्य भी तुरंत किया गया।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-40 से विधायक कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हराभरा शहर केवल प्रशासन की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें तो फरीदाबाद को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है।

विधायक पं० मूलचंद शर्मा ने निगम कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की ताकि स्वच्छ फरीदाबाद-ग्रीन फरीदाबाद के संकल्प को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम में पार्षद पवन यादव, जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया, टिपरचंद शर्मा, पार्षद रवि भगत, नवीन चेची, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद संगीता ज्ञानेंद्र भारद्वाज, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत, स्वराज भाटी, सुषमा यादव, पी.एल. शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सतवीर वैष्णव, सचिन गर्ग, शिवानी दीक्षित, जगजीत ढिल्लों, कर्मवीर सिंह, तेजपाल शर्मा सहित सैक्टर-3 के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में ओल्ड जोन के वार्ड-36 के पार्षद कुलदीप साहनी एवं जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विशेष सफाई कार्य चलाया गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक जगवीर सिंह सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

वहीं वार्ड नंबर-15 से सरदार जसवंत सिंह एवं निगम सचिव अनिल यादव के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक हरवीर रावत तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निगम सचिव अनिल यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियानों की सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।

नगर निगम के ज्वांइट कमिश्रर अनिल यादव ने कहा कि यह विशेष महा स्वच्छता अभियान ऐसे ही आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। अभियान के तहत सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पार्कों तथा अन्य क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को जन आंदोलन बनाते हुए शहर को साफ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में अपना योगदान दें।

Related posts

मानव रचना यूनिवर्सिटी तथा गरलैव इंस्टीट्यूट डैनमार्क के बीच एमओयू साइन

Metro Plus

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के वार्षिकोत्सव में होनहार छात्रों का किया गया सम्मानित

Metro Plus

….जब भाजपाई अनीता शर्मा को ही टोलकर्मी ने नहीं बख्शा, बदसलूकी की शिकायत पुलिस को

Metro Plus