Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

दांतों की समस्याओं से राहत: बीके सिविल अस्पताल में शुरू हुई ब्रेसेस और ऑर्थोडॉन्टिक्स सुविधा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 11 जून: जिला फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में शुरू की गई ऑर्थोडॉन्टिक्स (दांतों की सीधाई एवं ब्रेसेस) सेवा का लाभ अब मरीजों को मिलने लगा है। इस सुविधा के शुरू होने से टेढ़े-मेढ़े दांत, दांतों के बीच गैप, जबड़ों की असामान्य बनावट तथा दांतों के टेढ़े-मेढ़े होने वाली समस्याओं के उपचार के लिए अब निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० जयंत आहूजा निर्देशन में शुरू की गई इस विशेष सेवा के अंतर्गत वर्तमान में करीब 15 मरीजों का उपचार चल रहा है।

BK सिविल अस्पताल में नियुक्त ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ० मीनू द्वारा मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक सीनियर डेंटल सर्जन डॉ० वंदना अरोड़ा ने बताया कि ऑर्थोडॉन्टिक्स उपचार के माध्यम से दांतों की बनावट और जबड़ों के संरेखण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ब्रेसेस लगाने और दांतों को सही स्थिति में लाने की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ हो रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जयंत आहूजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्वेश्य आमजन को बेहतर, आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ही उपलब्ध कराना है। बीके सिविल अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक्स सेवा शुरू होने से जिले के नागरिकों को विशेषज्ञ दंत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मरीजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के प्रयास जारी रहेंगे।

CMO डॉ० जयंत आहूजा ने लोगों से नियमित दंत जांच कराने, मौखिक स्वच्छता बना, रखने तथा दांतों एवं मुख संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से दंत रोगों की रोकथाम संभव है तथा बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। बीके सिविल अस्पताल में शुरू हुई यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही है, क्योंकि अब उन्हें महंगे निजी उपचार पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

Related posts

टाइम्स बिजनेस Awards समारोह में होमर्टन ग्रामर स्कूल को मोस्ट इनोवेटिव स्कूल पुरस्कार से नवाजा गया।

Metro Plus

बडख़ल झील जल्द ही होगी लोगों को समर्पित: सीमा त्रिखा

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर ने ललित नागर को घसीटा अदालत में, मानहानि का केस ठोका, अगली सुनवाई 10 जनवरी को

Metro Plus