Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बूढ़ेना में हवन-यज्ञ, मंत्री राजेश नागर भी हुए शामिल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 11 जून: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर ग्राम बूढ़ेना स्थित साईं धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, दिव्य हवन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन में राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपनी राजनीति का मूल मंत्र बनाया है। उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। यही कारण है कि देश का प्रत्येक वर्ग उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर रहा है।

मंत्री राजेश नागर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर पार्षद रूबी सरोज शीशराम अवाना, पार्षद लाल मिश्रा, पार्षद सुमंत चंदेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, कृष्ण पहलवान, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, राहुल यादव, ओमदत्त शर्मा, रामसागर शुक्ला, रूपा वर्मा, अमित ठाकुर, टीटू बैसोया, संजू पांडे, बलराज चंदीला, अमित जागड़ा, उत्कर्ष गर्ग, प्रदीप त्रिपाठी, पूर्व पार्षद बिजेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र चौधरी, अजीत सरपंच, बलेश्वर जैलदार, भगवत शर्मा, राजू चन्द्रवंशी, देवेंद्र कुमार, रवि नागर, कुलदीप गुप्ता, कमल नागर, प्रधान ओ.पी. तंवर, कपिल पहलवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

मानव रचना ने एसोचैम अवॉड सैरीमनी में प्राप्त किया दोहरा सम्मान

Metro Plus

Dronacharya Public school में पौधारोपण का आयोजन किया गया

Metro Plus

मानव रचना ने नेशनल एचआरडी नैटवर्क के साथ मिलकर किया समिट का आयोजन

Metro Plus