Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को मंत्री राजेश नागर के सख्त निर्देश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 17 जून: खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सैक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं सभी इंस्पेक्टर के साथ बैठक ली। जिसमें मंत्री राजेश नागर ने सभी राशन डिपो द्वारा 10 तारीख तक राशन वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि डिपो होल्डर की निरंतर जनता से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस बारे में त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिसके नाम डिपो होल्डर आवंटित है वही व्यक्ति राशन का वितरण करें। यदि कोई और व्यक्ति उनके आधार पर राशन का वितरण करते पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही राशन डिपो के बाहर डिपो होल्डर का नाम, लाभार्थियों की संख्या आदि उल्लेखित करते हुए स्पष्ट बोर्ड लगा हुआ होना चाहिए। इस बारे में किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सभी इंस्पेक्टर्स की हर महीने 4 से 6 डिपो को जांच करने की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही हर 10 तारीख तक किस डिपो में कितना राशन वितरित हुआ, उसकी रिपोर्ट है उनको उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वह दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें। यदि उनकी तरफ से भी कोई लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि डिपो होल्डर सभी राशन लाभार्थियों को पूरा और समय पर राशन दें क्योंकि यह उनका हक है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सभी अधिकारियों से कहा कि हमें शासन और प्रशासन के बेहतर संयोजन से जनता को लाभ पहुंचाना है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना आपको बर्दाश्त करनी है, ना मैं बर्दाश्त करने वाला हूं।

Related posts

शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल ने लॉन्च किया मिशन कैशलेस स्कूल

Metro Plus

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का अधिक से अधिक आयोजन करें सामाजिक संस्थाएं: जितेंद्र यादव

Metro Plus

Manav Rachna इंटरनेशनल में योग महोत्सव का आयोजन किया गया

Metro Plus