Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

उद्योगपतियों को गैंगस्टरों के नाम पर धमकी दिलवाने में आरोप में इंटेलिजेंस ब्यूरो का सब-इंस्पेक्टर अरेस्ट!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 जून: पुलिस ने उद्योगपतियों को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नाम पर धमकी भरे कॉल और संदेश भिजवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में तैनात सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिकंदर फरीदाबाद के मोटूका नगला, छायंसा गांव का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में आईबी में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस जांच के अनुसार पिछले कुछ समय से फरीदाबाद के कई उद्योगपतियों को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नाम पर धमकी भरे कॉल और मैसेज भेजे जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें आरोपी सिकंदर की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने और जेल ले जाने के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद रही।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी:-

इस मामले में फरीदाबाद पुलिस इससे पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने सेक्टर-9 निवासी दीपक गोयल को उद्योगपतियों को धमकी दिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में दीपक गोयल को अदालत से जमानत मिल गई थी।

8 से 10 उद्योगपति बने निशाना:-

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक फरीदाबाद के करीब 8 से 10 उद्योगपतियों को धमकी भरे कॉल और संदेश मिल चुके हैं। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा धमकी देने का पूरा नेटवर्क किस प्रकार संचालित किया जा रहा था।

जांच जारी:-

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कितने लोग शामिल हैं तथा उनके खिलाफ क्या भूमिका बनती है। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भाजपा नेता राहुल यादव द्वारा 24 जनवरी को किया जाएगा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

Metro Plus

विद्यासागर इन्टरनेशनल स्कूल में 25 से 27 अक्टूबर तक होगी राज्य स्तरीय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं

Metro Plus

हरियाणा में DC सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वाहनों पर बहुरंगी (लाल-नीली-सफेद) बत्ती का प्रयोग करने पर सवाल!

Metro Plus