Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

साइकिल यात्रा के जरिए मंत्री राजेश नागर ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 17 जून: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिलपत मंडल में प्रवास कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अशोका एन्क्लेव कार्यालय से सेहतपुर तक साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया और वृक्षारोपण कर जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री राजेश नागर ने जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक दिनों तक जनता की सेवा करने का जनता के आशीर्वाद से एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत किया है।

प्रवास के दौरान मंत्री राजेश नागर ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुके हैं, जिनसे निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

मंत्री ने कहा कि हरित वातावरण न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी व जिला मंत्री गिरराज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, पार्षद लाल मिश्रा, शीशराम अवाना, महामंत्री राजू चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अवतार सिंह चंदीला, जीत सिंह रक्षवाल, बब्बल बैसला, कृष्ण पंडित, मुकुल रक्षवाल, सन्नी कुमार, प्रदीप त्रिपाठी, पूरण, प्रमोद, भावना, तृप्ति, कंचन, संगीता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

मानव रचना ने डिजिटल यूनिवर्सिटी के शुभारंभ के प्रस्ताव की सराहना की।

Metro Plus

सरकार द्वारा लगवाया जाएगा कोविड-19 का टीका: SDM अपराजिता

Metro Plus

कर्नाटक के जनादेश का भाजपा ने अपमान किया, ढाई दिन में गिरी सरकार: विकास चौधरी

Metro Plus