Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जन-भागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छता अभियान: शिखा अंतिल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फFaridabad, 17 जून: 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश भर में 07 से 20 जून तक व्यापक प्रचार अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सार्वजनिक स्थलों, ग्राम सचिवालय, पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रों, कचरा शैडो की साफ-सफाई की गयी। ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कचरा निर्धारित स्थान पर एकत्रित करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया।

सीईओ जिला परिषद शिखा अंतिल ने बताया कि स्वच्छता स्वस्थ और समृद्व की आधारशिला है, इसलिए 12 वर्षों में इस अभियान ने जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। उन्होने कहा की यह अभियान तभी सफल जब आमजन इसकी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जिला फरीदाबाद की ग्राम पंचायतों में 11 जून से 20 जून तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान का उद्देश्य पंचायत क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखना तथा ग्रामीण को स्वच्छ वातावरण के प्रति प्रेरित करना हैं। इसके तहत ग्राम सचिवालय, पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है।

Related posts

फौगाट स्कूल के छात्र विकास डागर का अंर्तराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन

Metro Plus

पत्रकार नवीन गुप्ता को मातृशोक : रस्म पगड़ी वीरवार 29 सितंबर को

Metro Plus

800 करोड़ से होगा वेस्ट टु एनर्जी प्लांट का निर्माण

Metro Plus