Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पंजाब में भी खिलेगा कमल, हरियाणा की जनकल्याणकारी योजनाओं की हो रही चर्चा: CM नायब सिंह सैनी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

चंडीगढ़, 20 जून: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में कमल खिलेगा। हरियाणा में डब्बल इंजन की सरकार जो हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उसकी चर्चा पंजाब में भी है। पंजाब की वर्तमान सरकार ने केवल बड़ी-बड़ी बातें करके वोट हासिल किए है और अब वहां की सरकार ने पंजाब की जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया है, लेकिन पंजाब के लोग विकास चाहते हैं।

सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आमजन भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से लाभांवित हो रहे हैं। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम गुरूओं की कृपा की वजह से यहां बैठे हैं और जब-जब धर्म पर संकट आया तो महापुरूषों ने देश-धर्म की रक्षा के लिए अपनी पीढियों की कुर्बानियां दी है। पंचकूला में श्री गुरू अर्जन देव का शहीदी दिवस भी मनाया गया ताकि आने वाली पीढियां भी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके, जिन्होंने अपने पूरे परिवार को देश व धर्म पर न्यौछावर कर दिया।

नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, उनके लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा भी दी गई है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के लोग केवल राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। प्रदेश की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ी हैं। सरकार जब सेशन बुलाती है तो विपक्ष के लोग भाग जाते हैं, उन्हें सेशन में तो बैठना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार लगातार बजट दे रही है। ग्राम पंचायतों व पालिकाओं में बजट पहुंचाया गया है। सरकार विकास कार्यों के लिए तीव्र गति से कार्य करवा रही है।

Related posts

समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है रोटरी क्लब अरावली: सुमित गौड़

Metro Plus

वासदेव अरोड़ा को वार्ड नम्बर-33 में पटेल नगर और सैक्टर-4आर में मिला भारी जनसमर्थन

Metro Plus

Surajkund अंर्तराष्ट्रीय शिल्प मेला देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार: डॉ. अरविंद शर्मा

Metro Plus