Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हर शिकायत का हो प्रभावी समाधान, लंबित मामलों पर सख्त हुए CTM अंकित कुमार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 20 जून: हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव जे.गणेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में संचालित समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान फरीदाबाद से CTM अंकित कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद सीटीएम अंकित कुमार ने जिला स्तर पर समाधान शिविर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) बिना विलंब के पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण संबंधी सभी विवरण समय पर अपडेट होना आवश्यक है, ताकि प्रगति की सही मॉनिटरिंग की जा सके। कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

CTM ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन के विजन के अनुरूप आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान पूर्ण रूप से हो चुका है, उन्हें पोर्टल पर उचित कार्यवाही के बाद बंद किया जाए, ताकि लंबित शिकायतों का वास्तविक आकलन हो सके और शेष मामलों के समाधान पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

अंत में CTM अंकित कुमार ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं तथा सरकार की इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

Related posts

भाजपा नेताओं के कार्यालयों से चल रहा SIR अभियान लोकतंत्र के लिए खतरा: रोहित नागर

Metro Plus

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के बच्चो का जेईई मैन्स शानदार प्रदर्शन

Metro Plus

भाजपा सरकार ने दो वर्ष के शासनकाल में लोगों को महंगाई और झूठे जुमलों का तोहफा दिया है: विकास चौधरी

Metro Plus