Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ग्रेटर फरीदाबाद की ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 24 जून: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स हाइट्स, सैक्टर-86 में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरडब्ल्यूए एग्जीक्यूटिव कमेटी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें महिला वर्ग, पुरूष वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि मन को शांत, संतुलित और जीवन को अनुशासित बनाने वाली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरडब्ल्यूए एग्जीक्यूटिव कमेटी के जितेंद्र खरे (अध्यक्ष) रोहित मट्टू, गौरव गुप्ता, लोकेश सिंघल, मीनू जैन, भारत वर्मा और समित गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RWA सदस्य मीनू जैन ने बताया कि सोसायटी में कई वर्षों बाद इस स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसे लेकर निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सोसायटी के लोगों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग करने और करो योग, रहो निरोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। योग दिवस के इस आयोजन ने सोसायटी में स्वास्थ्य, एकता और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित किया।

Related posts

उत्पादन व व्यापार का घालमेल ठीक नहीं: अरुण बजाज।

Metro Plus

Asha Jyoti Vidyapeeth में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Metro Plus

सनातन हिन्दु वाहिनी एवं नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus