Metro Plus News
Uncategorized

मानसून से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निगरानी के निर्देश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 26 जून: आगामी बरसात के मौसम के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्वेश्य से नगर निगम फरीदाबाद ने नालों एवं ड्रेनों की सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान तेज कर दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश जारी किए हैं।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित नालों एवं ड्रेनों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बरसात के मौसम में वर्षा जल की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने तथा जलभराव जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए यह कार्य वर्तमान माह के भीतर पूर्ण किया जाएगा। साथ ही सभी वार्डों में आवश्यक ड्रेनेज व्यवस्था को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को 27 जून से 29 जून तक तीन दिवसीय विशेष निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारी अपने-अपने निर्धारित वार्डों में सफाई कार्य, नालों की स्थिति तथा जल निकासी व्यवस्था का मौके पर जाकर जायजा लेंगे ।

निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी स्थान पर सफाई या जल निकासी व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालों एवं ड्रेनों में कूड़ा-कचरा या अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त फरीदाबाद के निर्माण में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

ब्रांडेड स्कूलों ने टेके घूटने, स्कूल फीस को किया रोल बैक, पढिय़े कैसे और क्यों?

Metro Plus

नरेंद्र मोदी बनेंगे पुनः प्रधानमंत्री, 73% लोगों की राय! देखिये, मैट्रो प्लस का एग्जिट पोल।

Metro Plus

Governor’s डायमंड Awards से नवाजे गए रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट दीपक यादव और सेक्रेटरी राजीव सिक्का।

Metro Plus