Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव रचना यूनिवर्सिटी को बेस्ट यूनिवर्सिटी फोर प्रमोटिंग इंडस्ट्री-अकैडमिआ इंटरफेस के खिताब से नवाजा गया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 17 फरवरी: मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एमआरआईयू)को बेस्ट यूनिवर्सिटी फोर प्रमोटिंग इंडस्ट्री-अकैडमिआ इंटरफेस के खिताब से नवाजा गया है। एसोचैम-नेशनल एजुकेशन एक्सीलैंस अवॉर्ड 2016 के तहत एमआरआईयू को बेस्ट इंडस्ट्री-अकैडमिआ इंटरफेस के लिए नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित हुई अवॉर्ड सैरीमनी में भारत सरकार के मिनिस्टर ऑफ स्टेट फोर ह्यूमन रिसोर्स डिवेलपमेंट प्रो० डॉ० राम शंकर के द्वारा यह अवॉर्ड एमआरआईयू के वाइस चांसलर डॉ० एनसी वाधवा को दिया गया। इस मौके पर अवॉर्ड सैरीमनी में जाने माने शिक्षाविद् व संस्थान मौजूद रहे।
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने 19 साल के सफर में नई ऊंचाइयों को छुआ है। मानव रचना इंटरनेशनल यूनिविर्सिटी ने क्वालिटी एजुकेशन के उद्वेश्य के साथ बेहतर शिक्षा देने की सोच को प्राप्त किया है। केवल क्लासरूम शिक्षा नहीं बल्कि इंडस्ट्री के एक्सपोजर के साथ स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जाता है। मानव रचना की विरासत में शामिल क्वालिटी एजुकेशन की सोच ही है जो संस्थान को यहां तक लेकर आई है। इसी सोच की मदद से संस्थान ने इंडस्ट्री की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कोर्स तैयार किए हैं।
9वें एसोचैम में अवॉर्ड में मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला खिताब संस्थान की अलग सोच व जज्बे को दर्शाता है। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान इंडस्ट्री के जाने माने लीडर्स के साथ अकैडमिक संबंध रखताउहै। इसमें इनफोसिस, सुकैम, एसएपी, केपीएमजी, फोर्टिस हेल्थकेयर, एमआईआईटी आईएफबीआई, आईबीएम, जेबीएम ग्रुप, टीसीएस, एनडीटीवी वल्र्डवाइड, आई-कार्निगी व बीसीआई शामिल हैं।
इस बारे में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ० प्रशांत भल्ला का कहना है कि नॉलेज पार्टनर के साथ मिलकर स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री ओरिएंटिड कोर्स तैयार किए जाते हैं। स्टूडेंट्स को आज की तकनीक व इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करना ही संस्थान का उद्वेश्य है।

Related posts

सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका: DC विक्रम

Metro Plus

International Women Day के अवसर पर जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जायेगा: यशपाल यादव

Metro Plus

नगर निगम चुनाव लटकवाने वाले नेताओं को जनता ने लटकाया, जनता ने सौरभ शर्मा का बल्ब फोड़ा और मुनेश शर्मा का नंगाड़ा तोड़ा

Metro Plus