Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

NIT में अवैध जुआ अड्डे का भंडाफोड़, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 9 जुलाई: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा DLF ने अवैध जुआ/सट्टा अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गगन स्क्रैप मार्केट स्थित दीपा मीट ढ़ाबा के पास एक स्क्रैप गोदाम में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर संचालक सहित पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से 2,04,220 नकद, बड़ी संख्या में गेमिंग टोकन, दो वॉकी-टॉकी सेट, लूडो गिट्टियां (कोडिय़ां) एक रजिस्टर तथा जुआ संचालन में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलकित निवासी NIT, राजेश कुमार निवासी NIT, मनीष निवासी अशोक नगर, नई दिल्ली, तरूण निवासी विकासपुरी, नई दिल्ली और मेहुल निवासी NIT फरीदाबाद) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जुलाई को अपराध शाखा DLF की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि गगन स्क्रैप मार्केट स्थित एक स्क्रैप गोदाम के कार्यालय में पुल्कित नामक व्यक्ति लोगों से पैसे दांव पर लगवाकर अवैध जुआ/सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम के कार्यालय में कई लोग जुआ खेलते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी पुल्कित अपने स्क्रैप गोदाम के कार्यालय में लूडो गिट्टी (कोड़ी) के माध्यम से जुआ खिलाता था। वह खिलाडिय़ों से नकद राशि लेकर उन्हें प्लास्टिक के टोकन उपलब्ध कराता था, जिनके माध्यम से दांव लगाए जाते थे। खेल समाप्त होने पर जीत-हार का भुगतान नकद किया जाता था और वह जुआ संचालन के बदले कमीशन वसूलता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए वॉकी-टॉकी और रजिस्टर का उपयोग किया जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2,04,220 नकद, बड़ी संख्या में प्लास्टिक के गेमिंग टोकन, दो वॉकी-टॉकी सेट, लूडो गिट्टियां (कोडिय़ां) एक रजिस्टर तथा जुआ संचालन में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

Related posts

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं व खजाना पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में: कृष्णपाल

Metro Plus

हरियाणा की बेटियां अपनी सफलता से देश में बन रही है उदाहरण: राजकुमार वोहरा

Metro Plus

Health Minister Vij ने B.K. Hospital में किया नवनिर्मित कैथलैब यूनिट का Inauguration

Metro Plus