Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

नगर निगम की नई पहल, पुराने उपयोगी सामान से होगी जरूरतमंदों की मदद

पुराने सामान का सही इस्तेमाल कर, जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा नगर निगम

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 29 जुलाई: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं 3R सिद्धांत Reduce (कम करना) और Recycle (पुनर्चक्रण) को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से शहर की गेटेड सोसायटियों से एक विशेष पहल में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

इस कलेक्शन बॉक्सों में निवासी अपने पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़े, जूते, खिलौने, बैग, टोपी, बेल्ट, कंबल, चादरें, रजाइयां, तकिए, किताबें तथा अन्य उपयोगी घरेलू वस्तुएं दान कर सकेंगे।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा निर्देशों पर निगम में आईईसी एक्सपर्ट कल्पना मंडल ने जानकारी दी कि इस पहल से एक ओर उपयोगी वस्तुएं कचरे में जाने से बचेंगी, वहीं दूसरी ओर ये वस्तुएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाकर सामाजिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास और स्वच्छता के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के डोनेशन कलेक्शन बॉक्स गुरूग्राम की 88 गेटेड सोसायटियों में सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। अधिकृत टीम द्वारा इन बॉक्सों को प्रत्येक 10 दिन में खाली किया जाएगा। बॉक्स की स्थापना, वस्तुओं का संग्रहण एवं रखरखाव पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा और इसके लिए सोसायटी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नगर निगम फरीदाबाद ने सभी गेटेड सोसायटियों से इस जनहित एवं पर्यावरण हितैषी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

Related posts

कांग्रेसी नेता आफताब अहमद ने ड्रग टेस्ट में फेल दवा कंपनियां से BJP द्वारा करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड लेने पर सवाल खड़े किए।

Metro Plus

Manav Rachna में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में 1300 से ज्यादा शूटर्स हिस्सा लेंगे

Metro Plus

बेहतरीन प्रशासक थे जगमोहन डालमिया: महेंद्रा

Metro Plus