Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

तहसीलदार नेहा सहारण ने तिरंगा दिखाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक यात्रा को रवाना किया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 11 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा भव्य तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बीके चौक से हुआ और यह विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा की शुरूआत एसीपी बडख़ल अर्जुन, तहसीलदार नेहा सहारण और नायब तहसीलदार उमेश कसाना ने तिरंगा दिखाकर की।

तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग के एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

यात्रा NIT जोन में बीके चौक से केएल मेहता महिला कॉलेज, कार्यालय पुलिस उपायुक्त एनआईटी, 4-5 चौक, भगत सिंह गोल चक्कर, नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरोंदा चौक से होकर सेंट्रल जोन में पहुंची। इसके बाद एस्कॉर्ट मोड़, सैक्टर-15, जिला उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल, सैक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर तथा सैक्टर 9-12 डिवाइडिंग रोड से होते हुए बल्लभगढ़ जोन में प्रवेश किया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में यह यात्रा अदालत परिसर, सैक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड, अश्विनी अस्पताल टी-पॉइंट, सैटर-7-10 मार्केट, पुलिस चौकी सैक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस, जाट भवन, तिगांव टी-पॉइंट और अंबेडकर चौक से गुजरते हुए अटल ऑडिटोरियम पर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन से इस तिरंगा यात्रा के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related posts

अधिकारियों के बीच धुमधाम से मनाया गया ACP ट्रैफिक विनोद कुमार का 40वां जन्मदिवस।

Metro Plus

एसीपी एनआईटी शाकिर हुसैन ने दिया व्यापारियोंं को भयमुक्त होकर रहने का आश्वासन, व्यापारियोंं ने किया फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर चलाया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

Metro Plus