Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

श्रद्धा, भक्ति, सेवा और समर्पण का पावन संगम है कांवड़ यात्रा: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 11 अगस्त: पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने खेड़ी पुल स्थित कांवड़ शिविर में मंत्री राजेश नागर के साथ पहुंचकर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न स्थानों से कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों की सुखद, मंगलमय एवं निर्विघ्न यात्रा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और भगवान शिव के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। सावन के पावन महीने में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों में भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के धाम पहुंचते हैं। उनकी यह आस्था, तपस्या और भक्ति हम सभी को सेवा, संयम, समर्पण और सद्भाव की प्रेरणा देती है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की भक्ति में ऐसी शक्ति है, जो मनुष्य को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढऩे का संबल प्रदान करती है। भगवान शिव त्याग, तपस्या, करूणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना स्वयं में पुण्य का कार्य है और देश भर में लगाए गए सेवा शिविर हमारी सेवा एवं सहयोग की समृद्ध परंपरा को दर्शाते हैं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद में कांवड़ यात्रियों के स्वागत, विश्राम, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में लोग पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ कांवड़ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उनकी सुविधा का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी की यात्रा मंगलमय एवं निर्विघ्न हो तथा महादेव की कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना और अधिक मजबूत हो।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी कांवड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा और अनुशासन का ध्यान रखते हुए कांवड़ यात्रा को सफल एवं शांतिपूर्ण बनाना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर वीरपाल भड़ाना, गोविंद शिलानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए किया गया टीमों का गठन, नेताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग हटाने शुरू!

Metro Plus

सागरपुर गांव में जहरीला प्रदूषण फैला रही अवैध फैक्ट्री को किया गया सील

Metro Plus

विधानसभा चुनावों में जीएसटी का डंका बजायेगी मोदी सरकार

Metro Plus