Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

80 फीट लंबे तिरंगे के साथ रेडिएंट स्कूल के छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, राजेश नागर ने छात्राओं का बढ़ाया हौसला

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 13 मई: 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने 80 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ पूरे उत्साह, अनुशासन और गर्व के साथ यात्रा में भाग लिया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निवास तक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थी भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देशभक्ति केवल एक दिन नहीं बल्कि हर पल निबाहने की चीज है। उन्होंने कहा कि हमें अपना हर काम करने से पहले उसके देश पर पडऩे वाले परिणामों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगे झंडा को देखकर हमारे मन में एक उत्साह, उमंग और गर्व का वातावरण बनता है और यही वातावरण एक देश की असली ताकत है। राष्ट्रध्वज हमें देश के प्रति समर्पण, सहयोग और संस्कार के लिए प्रेरित करता है। नागर ने कहा कि देशभक्ति एक दिन का काम नहीं है बल्कि हमारे द्वारा किया जाने वाला हर कार्य देशहित में होना चाहिए। बस हम इतना ख्याल रख लें तो यह देश बड़ी तेजी से दुनिया का सिरमौर बनने की तरफ बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल करना चाहते हैं जिसमें हम सब की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत प्रसन्न हूं कि स्कूलों में बन रहे भारत के भविष्य को राष्ट्रीय झंडे के साथ जोडऩे का प्रयास किया गया है।

इस तिरंगा यात्रा में विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कात्यान, अध्यापक ममता, तानिया, अनिता नागर, नीतू मेंहदीरत्ता, मुस्कान अग्रवाल भी विद्यार्थियों के साथ शामिल रहीं।

Related posts

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन

Metro Plus

FMS में बाल दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus

पथवारी मंदिर का करोड़ों की लागत से किया जाएगा जीर्णोद्धार।

Metro Plus