Metro Plus News
Uncategorized

तिरंगा केवल कपड़े का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है: धनेश अदलखा

NIT दशहरा ग्राउंड में गूंजा देशभक्ति का संदेश, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत: धनेश अदलखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

बडख़ल, 16 अगस्त: विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हम सभी को देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। विधायक धनेश अदलखा यहां 80वेंं उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। पूरे हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाए गए इस समारोह में बडख़ल के विधायक धनेश अदलखा ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकडि़य़ों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

बडख़ल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के नए संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के साथ प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी बढ़ जाता है और सभी को देश की एकता, अखंडता तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की जिम्मेदारी भी है। देश की आजादी को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

धनेश अदलखा ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा को नई गति देने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने युवाओं से महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की टुकडिय़ों तथा प्रतिभागी दलों ने अनुशासन और जोश के साथ परेड एवं मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती टुकडिय़ों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। मार्चपास्ट के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागी दलों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां:-

समारोह में विद्यार्थियों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया और समारोह में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर SDM त्रिलोकचंद, तहसीलदार नेहा सहारन सहित युद्ध वीरांगनाएं, शहीदों के आश्रित सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

डॉक्टरों को सुरक्षा को लेकर IMA आगे आया, 18 जून को OPD बन्द का आह्वान।

Metro Plus

गणपति हार्डवेयर सहित कई दुकानों/शोरूमों को MCF ने किया सील! देखें क्यों?

Metro Plus

B.K. High School के चमकते सितारों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता पर निकाली रैली

Metro Plus