Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादहरियाणा

अधिकारियों के बीच धुमधाम से मनाया गया ACP ट्रैफिक विनोद कुमार का 40वां जन्मदिवस।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 8 जून:
मोर्निंग हेल्थ क्लब के सक्रिय मेंबर एवं टॉऊन पार्क के प्रधान युवा समाजसेवी रवि रावत द्वारा एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार का 40वां जन्मदिन बड़ी धुमधाम से मनाया गया। गांव लड़ौली स्थित रावत फार्म हाऊस पर केक काटकर मनाए गए इस जन्मदिवस समारोह में भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री के प्राईवेट सेक्रेटरी एवं फरीदाबाद के जिला उपायुक्त रहे जितेन्द्र यादव, जिला वन अधिकारी यानि डीएफओ राजकुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, एयरफोर्स में विंग कमांडर रहे एचएस मान आदि अधिकारीगणों सहित मोर्निंग हेल्थ क्लब के प्रधान जितेन्द्र चौधरी, जनरल सेक्रेटरी अजय नरवत, विजय शर्मा, राजेश यादव आदि मोर्निंग हेल्थ क्लब के मेंबर्स काफी संख्या में मौजूद थे।
एसीपी विनोद कुमार के इस जन्मदिन समारोह के अवसर पर फरीदाबाद के जिला उपायुक्त रहे जितेन्द्र यादव, डीएफओ राजकुमार तथा एसडीएम पंकज सेतिया आदि ने एसीपी विनोद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे उनके दीघार्यु होने की कामना की।
बता दें कि एसीपी ट्रैफिक के तौर पर विनोद कुमार कुमार जिस तरह से फरीदाबाद जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए दिन-रात एक कर रोज कोई ना कोई नई प्लानिंग बना उसे अमलीजामा पहनाने में लगे हैं, वो वास्तव में काफिलेतारिफ है। वहीं अपने जन्मदिवस समारोह के दौरान भी जब मैट्रो प्लस ने उनसे बातचीत की तो उस समय भी उन्होंने शहर की जनता से ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, रेड लाईट नियमों की पालना करने, राँग साईड गाड़ी ना चलाने, लेन में ही गाड़ी चलाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के अंत में मोर्निंग हेल्थ क्लब के सक्रिय मेंबर एवं टॉऊन पार्क के प्रधान युवा समाजसेवी रवि रावत ने समारोह में पहुंचने पर सभी अतिथिगणों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

कर्नाटक के जनादेश का भाजपा ने अपमान किया, ढाई दिन में गिरी सरकार: विकास चौधरी

Metro Plus

भाजपा से बागी हुए दीपक चौधरी ने भरा अपना नामांकन पत्र

Metro Plus

Prayas Social Welfare ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Metro Plus