Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

आखिरकार यशेंद्र सिंह ने संभाला नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार, अधिकारियों संग की मीटिंग

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 17 अगस्त:
2012 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यशेंद्र सिंह ने आज निगम आयुक्त फरीदाबाद का कार्यभार संभाल लिया है।
निगम के अधिकारियों द्वारा नवनियुक्त निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह का कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ सड़क, सीवर, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास रहेगा।

निगम आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं विकसित होता हुआ शहर है और इसका विकास योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। उनका प्रयास रहेगा कि स्वच्छता, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में फरीदाबाद को नई पहचान मिले तथा शहर का नाम विकास के लिए प्रदेश के अग्रणी शहरों में शामिल हो।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से शहर कीन वर्तमान स्थिति, चल रहे विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली और अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए।

बता दें कि निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के लिए फरीदाबाद शहर नया नहीं है। इससे पहले वे वर्ष 2018 से पूर्व के दौरान फरीदाबाद में HUDA प्रशासक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
फरीदाबाद की भौगोलिक स्थिति, विकास से जुड़ी आवश्यकताओं से वे पहले से ही परिचित हैं।

अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान आईएएस यशेंद्र सिंह विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे नागरिक उड्डयन विभाग में सलाहकार एवं विशेष सचिव के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त हरियाणा के महत्वपूर्ण जिलों में उपायुक्त (DC ) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

Related posts

जेपी मल्होत्रा ने उद्यमियों को दी मुनाफे में सुधार करने की सलाह

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल ने नए छात्रों का किया जोरदार स्वागत किया

Metro Plus

मनमोहन की चुनावी सभा में कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाने साधे

Metro Plus