Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

CEO शिखा के सख्त निर्देश, कचरा प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस

हर गांव में प्रभावी हो कचरा प्रबंधन व्यवस्था: CEO शिखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 17 अगस्त: ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय, सैक्टर-12, में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा ग्राम सचिवों ने भाग लिया।

CEO जिला परिषद शिखा द्वारा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों एंव ग्राम संचिवों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान सभी ग्राम पंचायतो में प्रभावी रूप से कार्य किया जाए। सभी सरपंचो एवं वार्ड सदस्यों की भागीदारिता एवं जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। कचरा पृथक्करण के प्रति लोगों को निरतंर जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि पंचायत बैठकों का आयोजन कर ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की अनुपालना में चार तरह के कचरा पृथकरण, हरा डस्टबीन गीला कचरा, नीला सूखा कचरा, लाल सैनिटरी कचरा तथा काला खतरनाक कचरा रंग के डस्टबिनों के माध्यम से स्त्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण कराए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खंड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करें एवं सभी ब्लक वैस्ट जैनरेटर की पहचान कर उन्हे सीपीसीबी पोर्टल पर आज ही रजिस्ट्रर्ड कराए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर महोदय द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम सचिव अख्तर हुसैन, नन्द किशोर, रविन्द्र एवं शुभम को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचयात अधिकारी बल्लभगढ़ अंशु डागर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तिगांव आरती एवं ग्राम सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Related posts

शिरडी साई बाबा का महासमाधि महाशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

Vocational Service via ROTARY 4-Way Test

Metro Plus

अधिकारी परस्पर बेहतर तालमेल व सामंजस्य रख विकास कार्यों को भली-भांति पूरा करके दिखाएं: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus