Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन में रक्षाबंधन की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के बीच सरस्वती शिशु सदन में मनाया रक्षाबंधन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 29 अगस्त: सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा।

रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए राखी निर्माण प्रतियोगिता, पतंग निर्माण प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां, रंग-बिरंगी पतंगें और सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया।

इस दौरान विद्यालय में उत्सव और उमंग का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्वेश्य विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों एवं परंपराओं से जोडऩा तथा उनमें भाई-बहन के प्रेम, सहयोग, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की भावना को विकसित करना था।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं गई तथा पर्व के महत्व से अवगत कराया गया।

Related posts

धनेश अदलखा ने चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला

Metro Plus

युवा कांग्रेसी नेता मनमोहन भड़ाना के रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

Metro Plus

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में इस बार का आकर्षण भारतवर्ष की पांचों ऋतुओं पर आधारित थीम होगी: सुमिता मिश्रा

Metro Plus