Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट!
Faridabad, 6 सितंबर: सेक्टर-15A की साऊथ विंग में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक चल रहा है। ये उत्पाती बंदर झुंड में आते हैं और बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को निशाना बनाकर काटकर उन्हें लहूलुहान कर जाते हैं। कई लोग तो इन बंदरों के आतंक से भयभीत होकर घर से बाहर ही नहीं निकल पाते हैं।
बंदरों के इस आतंक से नागरिकों को छुटकारा/निजात दिलाने के लिए RWA सेक्टर-15A (SW) सामने आई है। इसी कड़ी में RWA के पैटर्न डॉ. अशोक मलिक और नवीन गुप्ता ने आज 15A के कम्युनिटी सेंटर में रेजिडेंट्स की एक मीटिंग बुलाई और उनसे उनकी समस्या और उसे दूर करने के निदान/तरीके जानें। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और अपनी समस्याओं से RWA के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
इस पर डॉ. अशोक मलिक और ACP मनीष सहगल ने मीटिंग के दौरान ही नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी MOH डॉ. नीतीश से फ़ोन पर बात की और उन्हें 15A के लोगों की बन्दरों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने RWA के पदाधिकारियों को जल्द ही उत्पाती बंदरों को पकड़वा कर उन्हें इस समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया।
वहीं दूसरी तरफ RWA के पैटर्न डॉ. अशोक मलिक और नवीन गुप्ता ने बंदरों को पकड़वाने के लिए आगरा से एक टीम बुलवाई हुई थी जिन्होंने बताया कि नागरिक बंदरों से कैसे अपना बचाव करें और साथ ही उन्होंने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने और बंदरों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ने की बात कही। इस पर RWA और सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई।
इस अवसर पर काफी संख्या में रेजिडेंट्स ने बन्दर पकड़वाकर कर जंगल में भेजने के लिए अपनी तरफ से सहयोग राशि भी दी।
इसके अलावा मीटिंग में रेजिडेंट्स ने RWA को सुचारू रूप से चलाने के लिए जल्द ही AGM बुलाने की मांग की जिस पर RWA के पैटर्न डॉ. अशोक मलिक और नवीन गुप्ता ने इस पर सहमति जताते हुए जल्द ही AGM सहित नई मेम्बरशिप बनाने की बात कही।
वहीं RWA के पदाधिकारियों ने सेक्टरवासियों से और सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यह हमारे-आपके लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से समाज के लिए एक अच्छा कार्य होने जा रहा है। अशोक मलिक ने सेक्टरवासियों के लिए उनकी प्रत्येक समस्याओं के लिए हर समय उपस्थित रहने का आश्वासन भी दिया।
इस मीटिंग में पूर्व प्रधान बीएन नथानी, अजित पटवा, राजकुमार महरोत्रा, ज्ञान अग्रवाल, संजय गुप्ता, दीपक करवल, निर्मल मखीजा, वाईएल कालरा, अरुण वालिया, गुरमीत सिंह, अभिषेक नागर पूर्व प्रधान, अर्चना, भारत भूषण कालरा आदि सेक्टर-15A के रेजिडेंट्स विशेष तौर पर उपस्थित थे।



runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0007,0.0000;
brp_del_sen:0.3000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (12, 0);aec_lux: 297.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.3000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 164.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0003,0.0000;
brp_del_sen:0.3000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 144.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;









runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.988651, 0.7706696);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 198.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 34;





