Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

वार्ड-27 को मिली 1.55 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री राजेश नागर ने किया शुभारंभ

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad, 14 सितंबर: वार्ड नंबर-27 में विकास कार्यों को गति देते हुए करीब 1.55 करोड़ रूपये की लागत से 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने स्थानीय बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर विकास कार्यों की शुरूआत कराई। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सरकार एवं मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सड़क, नाले तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 27 में 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों को सड़क एवं जल निकासी से जुड़ी इस व्यवस्था की जरूरत थी।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि विकास कार्यों की गति से स्थानीय जनता बड़ी खुश है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और जहां भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्वेश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि स्वीकृत विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है।

राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गतिमान बनाए रखने और आवश्यक परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से फरीदाबाद में विकास की नई गति देखने को मिल रही है। सड़क, सीवर, नाला, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद सरोज शीशराम अवाना ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर पार्षद रूबी सरोज शीशराम अवाना, बलेश्वर जैलदार, डॉ राजेंद्र नागर, साहू प्रधान, एसपी चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, बलदेव, कर्मवीर खारी, महावीर रावत, जनार्दन शर्मा, राम प्रसाद, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार मलकीत सिंह, कुलदीप गुप्ता, रणधीर, मुलेंद्र अवाना, अजय अवाना, अन्नी भड़ाना सहित आरडब्ल्यूए के अनेक सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश में निशक्तजन बेरोजगार न रहे इसलिए एक योजना तैयार की जा रही है: मनोहरलाल

Metro Plus

नरेंद्र मोदी 29 मई को जाएंगे सिंगापुर, इंडोनेशिया, इस साल प्रधानमंत्री की 7वीं विदेशी यात्रा

Metro Plus

SRS के CMD Anil Jindal आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज

Metro Plus