Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों की सेवा को समर्पित रहे भाटिया परिवार ने स्व. रामशरण भाटिया की पुण्यतिथि पर थैलेसीमिक बच्चों को बांटे लैपटॉप-साइकिल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 25 सितंबर:
नगर सेठ के नाम से विख्यात एवं मानव सेवा के प्रति समर्पित रहे होटल डिलाईट ग्रुप के फाऊंडर चेयरमैन स्व. रामशरण भाटिया की द्वितीय पुण्यतिथि थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के नाम रही। इस पुण्य काम को अंजाम दिया उनके बड़े पुत्र जितेन्द्र भाटिया उर्फ बंटी भाटिया ने हेोटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में।

स्व. रामशरण भाटिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर बंटी भाटिया द्वारा एक विशेष श्रद्वांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उनके परिवारजनों, थैलेसीमिया से प्रभावित/ग्र्रस्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों सहित शहर के अनेक समाजसेवियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को याद किया।

काबिलेगौर रहे कि स्व. श्री रामशरण भाटिया वर्ष 1995 से थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया फरीदाबाद से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों की सेवा को अपना कर्तव्य माना। उनका मानना था कि बीमारी से लड़ रहे बच्चों को केवल इलाज ही नहीं, बल्कि समाज का प्यार, सहयोग और अपनापन भी मिलना चाहिए।

थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के प्रति उनका यह समर्पण उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की सहायता को हमेशा प्राथमिकता दी और फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग दिया। उनके निधन के बाद भी उनका परिवार उनके इसी सेवा-संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।

थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों को वितरित किए उपयोगी उपहार:-
स्व. श्री रामशरण भाटिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों को लैपटॉप, साइकिल, सिलाई मशीन एवं अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए गए। बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई। उपहार प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर उपस्थित लोगों ने इसे स्व. श्री रामशरण भाटिया के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

द्वितीय पुण्यतिथि के दौरान परिवार के सदस्यों, थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों और समाजसेवियों ने स्व. श्री रामशरण भाटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर उनके सेवा भाव, सरल स्वभाव और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता को याद करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा स्थापित सेवा की भावना आने वाली पीढिय़ों के लिए भी प्रेरणा बनी रहेगी।

पुण्यतिथि में उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी भाटिया, पुत्र जितेंद्र भाटिया (बंटी) एवं विकास भाटिया (सोनू), संगीता भाटिया, पूजा भाटिया, डॉ० आर.एस. वर्मा, कल्पना वर्मा, नितिन वर्मा, मोहित भाटिया, कनिका भाटिया, पीयूष भाटिया, हर्षित भाटिया, सानिया भाटिया, अपर्णा भाटिया, कायरा भाटिया, युवराज एवं नैन्सी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा कुलविंदर फागना, पार्षद मनोज नासवा, इंद्रजीत सिंह सब्बरवाल, हरीश रतरा, बहादुर सिंह सब्बरवाल, मनोहर पुनियानी, चंद्र तनेजा, आनंदकांत भाटिया, ए.के. पंडित, जे.के.भाटिया सहित अनेक समाजसेवियों ने पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के सदस्य, थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चे और उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प:-
इस अवसर पर परिवार की ओर से कहा गया कि स्व. श्री रामशरण भाटिया की स्मृति को जीवित रखने का सबसे सार्थक तरीका यही है कि जरूरतमंदों की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखा जाए। विशेष रूप से थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए सहायता, सम्मान और सहयोग का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. श्री रामशरण भाटिया भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और मानवता की सेवा करने की उनकी भावना हमेशा जीवित रहेगी, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि है।

Related posts

खट्टर सरकार छात्र संघ चुनाव के नाम पर कर रही है तुच्छ राजनीति !

Metro Plus

धर्मबीर भड़ाना एवं गिर्राज शार्म बने राज्य स्तरीय चुनाव कोर कमेटी के सदस्य

Metro Plus

Savitri Polytechnic फॉर वूमैन में शाइनिंग स्टार ऑफ सावित्री का आयोजन धूमधाम से किया गया

Metro Plus