Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 26 सितंबर: स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अजमीढ़ देव जयंती पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को बतौर मुख्य अतिथि निमंत्रण दिया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी श्री गुर्जर को सौंपा।
इस स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप हरियाणा नम्बरदार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सतवीर वर्मा नम्बरदार, आरपी वर्मा सीनियर एडवोकेट, बल्लभगढ़ स्वर्णकार समाज के प्रधान कन्हैया लाल वर्मा, ओल्ड फरीदाबाद स्वर्णकार समाज के प्रधान बलदेव राज वर्मा, पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा एडवोकेट, स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी रवि सोनी, अशोक वर्मा कवि, पूर्व अधिकारी एसके वर्मा, पूर्व पंच जयकिशन वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा कि स्वर्णकार समाज एक कौशल समाज है जो समाज में अनेक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की का रास्ता सेवा से ही गुजरता हैं, इसलिए हमें समाज में अपना योगदान महत्वपूर्ण रूप से देना चाहिए।
वहीं सीनियर एडवोकेट आरपी वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ देव जी की जंयती 22 अक्टूबर को फरीदाबाद में मनाई जाएगी जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे। समाज की महत्वपूर्ण मांगों के साथ-साथ सामाजिक समाज के इतिहास पर भी चर्चा होगी।
जबकि सचिन वर्मा ने कहा कि आज स्वर्णकार समाज तरक्की की राह पर है जो समाज में अच्छे कार्य कर रहा हैं।





