Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

टीबी मरीजों के लिए सैनी परिवार और रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उठाया गया कदम समाज के लिए एक बेहतरीन मिसाल!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 26 सितंबर:
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित ‘अन्नदान-महादान’ मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार द्वारा स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश सैनी एवं श्रीमती यशोदा देवी की पुण्य स्मृति के अवसर पर रैडक्रॉस भवन, सेक्टर-12 में आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक (TB) मरीजों के लिए एक विशेष पोषाहार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लायन अनिल अरोड़ा, संरक्षक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सैनी परिवार और जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। हम सभी को एकजुट होकर टीबी मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

इस कार्यक्रम में विक्टोरा टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. के सीएसआर हेड अजय सोमवंशी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और सही पोषण हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है। टीबी मरीजों के स्वास्थ्य एवं सही पोषण के लिए ऐसे आयोजनों को अत्यंत आवश्यक और सराहनीय बताया।

वहीं रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने कहा कि सही समय पर इलाज और संतुलित एवं पौष्टिक आहार मिलने से टीबी जैसी संक्रामक बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि खुद को और अपने परिवार को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए समय पर जागरूकता और पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने इस पुनीत पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए सैनी परिवार का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के आजीवन सदस्य प्रताप सिंह एडवोकेट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में प्रताप सिंह एडवोकेट ने टीबी बीमारी के लक्षणों की समय पर पहचान करने और तुरंत इलाज शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीबी रोग से मुक्ति पाने के लिए सही समय पर पहचान और नियमित डॉक्टरी सलाह बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के उप-अधीक्षक पुरूषोत्तम सैनी ने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए उपस्थित लोगों को टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने टीबी मरीजों एवं उपस्थित जनसमूह को नियमित उपचार, पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सभी उपस्थित टीबी मरीजों एवं प्रतिभागियों को देश को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में सक्रिय योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में टीबी समन्वयक मधु भाटिया ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देने और कार्यक्रम के समन्वय में प्रमुख भूमिका निभाई ।

कार्यक्रम में अजय सोमवंशी, जगदीश सहदेव, अनिल अरोड़ा एवं अर्णव भनोट (भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सभी संरक्षक) ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सैनी परिवार से राजेश सैनी व लायंस क्लब से अध्यक्ष योगेंद्र तेवतिया, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक जगदीश सहदेव, अर्णव बनोट, राजेंद्र तथा रेडक्रॉस स्टॉफ से सुशील कुमार, रोहताश, सुमित, युवराज, सुशील, रामबरन यादव, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रामकिशोर एवं अन्य रेडक्रॉस के समस्त स्टॉफ ने अपना पूर्ण और सराहनीय सहयोग दिया।

Related posts

आम लोगों को खेलों के साथ जोडऩे का बहुत बड़ा माध्यम है खेल महोत्सव: DC विक्रम

Metro Plus

युवाओं की सहभागिता से मजबूत हो रहा देश का एकता संकल्प: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

यौन उत्पीडऩ मामले में NSUI ने CM खट्टर का पुतला फूंका

Metro Plus