Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

समाज को एकता, सेवा और समरसता का संदेश देते हैं महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श: विपुल गोयल

सेक्टर-15 में महाराजा अग्रसेन द्वार का किया उदघाटन, सामाजिक समरसता और जन-कल्याण के संकल्प को किया मजबूत

महाराजा अग्रसेन जी की गौरवशाली विरासत आने वाली पीढ़ियों को करती रहेगी प्रेरित: विपुल गोयल
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 11 अक्टूबर :
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-15 में समाजवाद, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर निर्मित महाराजा अग्रसेन द्वार का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता, सहयोग, भाईचारे और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर इस महाराजा अग्रसेन द्वार के निर्माण कार्य का भूमिपूजन युवा उद्यमी भाई आशीष जैन, अभिषेक जैन, पार्षद कुलदीप साहनी और RWA-15 के प्रधान नीरज चावला ने मंत्रोचारण के बीच नींव की ईंट लगाकर किया।
इस मौके पर
परफेक्ट ब्रेड ग्रुप के चेयरमैन एचके बत्रा, बीआर भाटिया, प्रदीप मोहंती और महेंद्र खुराना आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन और उनके आदर्श सामाजिक समानता, परस्पर सहयोग तथा मानव सेवा की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सभी के कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और एक समरस, सशक्त एवं संगठित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वार केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि महान ऐतिहासिक विरासत, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह द्वार आने वाली पीढ़ियों को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से परिचित कराने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसमें आपसी विश्वास, भाईचारा और सभी वर्गों के प्रति सम्मान की भावना हो। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श हमें यही सिखाते हैं कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलना और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

विपुल गोयल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे कार्यों को सार्थक बनाया जा सकता है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाराजा अग्रसेन द्वार फरीदाबाद की पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा तथा महाराजा अग्रसेन जी के महान आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

हमें अपने देश की सेनाओं और सैनिकों पर गर्व है: केजरीवाल

Metro Plus

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण व इलेक्ट्रिक स्कूटी

Metro Plus

रोटरी क्लब ग्रेस ने खाद्य सामग्री, दवाईंया आदि वितरित की

Metro Plus