Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

40 साल के राजनीतिक जीवन में किसी स्कूल में ऐसा आयोजन नहीं देखा जहां रोज बच्चों के साथ होती हो मां दुर्गा की पूजा: मूलचंद शर्मा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के नवरात्रि संस्कार महोत्सव के चौथे दिन पहुंचे बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, अनूठी पहल की सराहना की।
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 14 अक्टूबर:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित नौ दिवसीय नवरात्रि संस्कार महोत्सव के चौथे दिन बल्लभगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मूलचंद शर्मा ने कहा कि अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कैबिनेट मंत्री रहते पूरा हरियाणा देखा पर उन्होंने किसी स्कूल में ऐसा आयोजन होते हुए नहीं देखा, जहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर लगातार नौ दिनों तक प्रतिदिन बच्चों के साथ विधिवत पूजा-ेअर्चना की जाती हो। उन्होंने कहा कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की यह पहल अपने आप में अनूठी है और बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था तथा संस्कारों से जोडऩे का सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के जीवन में हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। उनके अभिभावक भी गर्व महसूस करेंगे कि उन्होंने अपने बच्चों का दाखिला ऐसे विद्यालय में कराया है जहां आधुनिक शिक्षा के साथ.साथ नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को भी विशेष महत्व दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में 11 अक्टूबर से शुरू हुआ नवरात्रि संस्कार महोत्सव लगातार नौ दिनों तक चलेगा। प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा-ेअर्चना की जा रही है। महोत्सव की एक खास विशेषता यह है कि प्रतिदिन मां के स्वरूप से संबंधित रंग के अनुसार माता की वेशभूषा निर्धारित की जाती है। चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा के अवसर पर नीले रंग की वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रही।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, आस्था और भारतीय संस्कृति की परंपराओं से जोडऩे का संदेश दे रहा है।

कार्यक्रम में स्कूल संचालक शिव कुमार, सुखबीर सरपंच, नरेश चुग, संदीप चौधरी, उदयवीर गिल, जीतराम यादव, आनंदपाल राठी, गोविंद अरोड़ा, प्रधान सुभाष चौधरी सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों, सरपंचों और आरडब्ल्यूए प्रधानों सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

Related posts

पीएम श्री योजना से विद्यार्थियों को डिजिटल लैब्स, स्मार्ट कक्षाएं और अनुभवात्मक शिक्षा का लाभ मिल रहा है: विकास गुप्ता

Metro Plus

जरूरी काम निपटा लें लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

Metro Plus

किक बॉक्सिंग में जीतने वाले खिलाडिय़ों का युवा नेता अमन गोयल ने किया सम्मान

Metro Plus