Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गैस सिलेंडर फटने से लोगों का हुआ काफी नुकसान

महेश गुप्ता
चंडीगढ़,12 नवम्बर:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गत् दिवस पंचकूला के पिंजौर स्थित हिमशिखा कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने की घटना को एक दुखद घटना बताया और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों के इलाज के लिए एक-एक लाख रूपये व अन्य घायलों को 50-50 हजार रूपए देने की घोषणा की है।
पंचकूला के उपायुक्त विवेक आत्रेय ने आज सुबह हिमशिखा कॉलोनी का दौरा किया और घटना के कारणों का जायजा लिया। उन्होंने जिला रैडक्रॉस सोसायटी की ओर से घायल व्यक्तियों को ईलाज के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। हिमशिखा कॉलोनी के मकान नम्बर-349 में हुई घटना से इसके साथ लगते 348 और 350, 335, 336, 337 मकानों में नुकसान हुआ है। उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर इन मकानों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के बाद मकानों के नुकसान का आकलन लोक निर्माण विभाग से करवाया जाएगा।
उपायुक्त ने पंचकूला के सामान्य अस्पताल तथा पीजीआई, चंडीगढ़ में उपचाराधीन लोगों का हालचाल पूछा और कहा कि प्रशासन की ओर से उनके ईलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में 6 व्यक्ति गंभीर रूप से व एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हुए हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को शार्ट सर्किट इत्यादि से सावधान रहने को कहा ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Related posts

साईधाम में 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया

Metro Plus

आज के युवाओं को सरदार भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए: भारत भूषण

Metro Plus

डीएचबीवीएन के 38 अधिकारियों के विरूद्ध पिलर बॉक्स घोटाले में चार्जशीट जारी

Metro Plus