Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में बोन मैरो डोनर रजिस्ट्रेशन कैंपेन का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 16 नवम्बर
: पहले बोन मैरो डोनर रजिस्ट्रेशन कैंपेन की अपार सफलता के बाद जीनवदयीनी सोशल फाउंडेशन दूसरे बोन मैरो डोनर रजिस्ट्रेशन कैंपेन का आयोजन करने जा रही है। 18 नवंबर 2015 को इस कैंपेन का आयोजन डॉ० ओपी भल्ला फाउंडेशन के द्वारा मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में सुबह 10 बजे किया जाएगा।
इस कैंपेन को तकनीकी सहयोग ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज के द्वारा मिलेगा। कैंपेन का उद्देश्य युवाओं को ब्लड से जुड़ी बीमारियों जैसे ब्लड कैंसर, थैलिसिमिया, एनीमिया आदि के बारे मे जागरूक करना है। कैंपेन में डॉक्टरों के पैनल में एम्स के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजैनिटिक्स डॉ० उमा कंगा शामिल रहेंगी। कार्यक्रम में ब्लड से जुड़ी बीमारियों के बारे व उनकी उपलब्ध इलाजों के बारे मे चर्चा होगी। जीवनयीनी ने अपने पहले कैंपेन में 36 बोन मैरो डोनर रजिस्टर कर एशियन इंडिया डोनर मैरो रजिस्ट्र में नाम दर्ज कराया था। इस सफलता के बाद ही जीवनदयीनी दूसरे कैंपेन की मदद से इस संख्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है।

Related posts

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: अमर बंसल छाडिय़ा

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने शहर की सड़कों पर पैदल चलकर देखो क्या किया ?

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया

Metro Plus