Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

श्री गुरु नानक देव जी ने समाज को दी नई दिशा: विपुल गोयल

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद 26 नवंबर:
बुधवार सैक्टर-7 स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में सिखों के प्रथम धर्म गुरू गुरूनानक देव जी का प्रकाशोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक विपुल गोयल ने गुरूद्वारा में शिरकत की। विधायक विपुल गोयल ने बताया कि गुरूनानक देव जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि थे। उन्होंने अल्प आयु में ही अनेक भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने अपने ज्ञान के बल पर विश्व को एक नई दिशा प्रदान की । आज विश्व को शांति और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए गुरूनानक देवी की शिक्षाओं का अनुशरण करना चाहिए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारा में गुरू के पाठ का लाभ उठाया। गुरू पाठ के उपरांत गुरूद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts

लोकेश सिंघल बने हरियाणा के सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल!

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में नन्हे सितारों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

Metro Plus

ब्राह्मणी अम्बिका शर्मा ने कहा,जो शास्त्र पढ़ा सकते है वो शस्त्र उठा भी सकते है

Metro Plus