Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव सेवा समिति द्वारा 150 छात्रों को वर्दी व जर्सी प्रदान की गई

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 30 नवंबर:
मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक उत्सव बल्लभगढ़ स्थित खेमका सेवा सदन में मनाया गया। जिसमें 150 छात्रों को वर्दी व जर्सी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किये। इस समारोह में प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल ने मुख्य अतिथि व बिशनचंद्र बंसल ने समारोह अध्यक्ष के रूप में तथा कवि अशोक मंगला, पीपी पसरीजा, लायॅन अनिल अरोड़ा, रामकिशन पांचाल, यशपाल नंबरदार, अनिल जिंदल ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया। इन सभी अतिथियों को समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरूण बजाज, महासचिव कैलाश शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौतम चौधरी, उपाध्यक्ष अरूण आहुजा, एस.सी गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जग्गा ने स्मृति चिन्ह व सम्मान पट्टिका देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वाहेगुरू शिक्षण सोसायटी के प्रधान वाई आर भाटिया, महासचिव आशु मेहरा व पसरीजा ने घोषणा की कि सोसायटी की ओर से इस स्कूल के टॉपर छात्रों की उच्च शिक्षा में हर संभव आर्थिक मदद की जायेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की बल्लभगढ़ यूनिट के सदस्य राज किशोर गुप्ता, बलराम गर्ग, बिजेन्द्र गर्ग, सुनिल बरेजा व स्कूल की प्रबंधक सीमा मनोज मंगला प्रिंसिपल दिव्या चंदा व स्कूल की शिक्षिकाओं ने पूरी मेहनत की। स्कूल के टॉपर छात्रों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उपहार प्रदान किये गये।
45
6

Related posts

जिले में दालों की होर्डिंग जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के आदेश दिए

Metro Plus

जनरल प्रोमोशन और फीस माफी करके छात्रहित में फैसला करे भाजपा सरकार: कृष्ण अत्री

Metro Plus

भाजपा बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक प्रशासन को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है: राजेश नागर

Metro Plus