Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है: विपुल गोयल

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 5 दिसंबर:
सैक्टर-12, खेल परिसर में शनिवार को रॉयन इंटरनेशनल स्पोट्र्स क्लब के सौजंय से महोदौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक विपुल गोयल ने रॉयन मिनिथॉन और अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। रॉयन गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉ० ए एफ पिंटो, प्रबंध निदेशिका ग्रेस पिंटो , प्रधानाचार्य अंजु उप्पल और अन्य अध्यापकों ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक विपुल गोयल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अपने भाषण में प्रतिभागी छात्रों को बधाई का पात्र बनाया और भविष्य में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहन प्रदान किया । वहीं विधायक विपुल गोयल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलता है। स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। रॉयन गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉ० एएफ पिंटो, प्रबंध निदेशिका ग्रेस पिंटो के विचार, ‘स्वच्छता स्वास्थ्य का मूल आधारÓ को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास है। प्रबंध निदेशिका ग्रेस पिंटो ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा का उद्देश्य छात्रों का सर्वागीण विकास करना है विद्यालय के स्पोर्टस क्लब द्वारा आयोजित इस 122 वीं महादौड़ के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल ही वह शसक्त माध्यम है जिसमें हिस्सा लेकर विद्यार्थी को समाज में घठित होने वाली परिस्तिथियों में समायोजन करना आता है। अत: हमारा विद्यालय खेलों को महत्व प्रदान करता है । विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजु उप्पल ने जिले के कई विद्यालों को दौड़ में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रम पत्र भेजे। फलस्वरूप लगभग सभी आमंत्रित विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लेने की उत्सुकता जाहिर की। राष्ट्रीय गान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया ।
photo 2 (6)

Related posts

Grand Columbus International School’s kindergarten Visit to SuperMarket

Metro Plus

Metro Hospital के डॉ० सुजॉय भट्टाचार्य को सर्बिया देश ने दिया सर्जरी करने का सर्टिफिकेट

Metro Plus

बाबा साहेब ने छुआछूत और जाति प्रथा को दूर करने के लिए किया लंबा संघर्ष: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus