Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अवतार भड़ाना को उनकी हैसियत बताएंगे भाजपा नेता

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,17 दिसम्बर: जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे और वहीं होगा भी। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर सहित फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले सीपीएस सीमा त्रिखा, विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा आदि भाजपा के विधायकगण आज तिगांव में मनाए जा रहे स्वयंभू गुर्जर सम्राट अवतार भड़ाना के जन्मदिवस समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। उक्त सांसद व विधायकगण कार्यक्रम में ना पहुंचने का कारण मीटिंग या चंडीगढ़ होना आदि चाहे कुछ भी बताएं, लेकिन वास्तविकता यही है कि अवतार भड़ाना को उनकी हैसियत बताने के लिए भाजपा सहित भड़ाना विरोधी सभी विधायकों तथा नेताओं ने भड़ाना के जन्मदिवस समारोह को फेल करने के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अपना पूरा जोर लगा रखा है।
जहां तक बात है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इस समारोह में शिरकत करने का तो पुख्ता सुत्रों के मुताबिक उन्होंने भी भाजपा में किसी प्रकार की कलह से बचने के लिए इस समारोह से किनारा कर लिया है।

Related posts

Advanced Education में रोटरी क्लब ग्रेस ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

Metro Plus

प्रदेश में सबसे पहले जीते आफताब, हरियाणा बनने के बाद नूंह से रचा इतिहास

Metro Plus

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हरियाणा के आर्ट एंड क्राफ्ट डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति देने का आश्वासन दिया

Metro Plus