Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में मनाया गया क्रिसमस दिवस

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 24 दिसंबर:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन ईसा-मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के रुप में मनाकर बच्चों ने खूब आनंद लिया। इस त्यौहार का समय आनंद, खुशियां व उपहार प्रदान करने वाला होता है। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गीत व केरॉल्स गाकर मानवता का संदेश दिया। कमजोर की सहायता करना, सबके प्रति प्रेम से रहना, दूसरों के प्रति बुरी भावना न रखना बच्चों को सिखाना ही इस त्योहार का मुख्य उदे्श्य है। नन्हें मुन्ने बच्चों में क्रिसमस-ट्री की प्रतियोगिता आयोजित की गई व बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए खूब आनंद लिया। उन्हें संता क्लोज द्वारा उपहार भेंट किए गए। सभी बच्चों ने खूब आनंद लिया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिबाला ने सभी बच्चों को क्रिसमस व नववर्ष की बधाई दी व उनकी प्रतिभा की भावभीनी प्रशंसा करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Related posts

कंचन विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता को लेकर रैली निकाली

Metro Plus

सन्नी बादल के नेतृत्व में छात्रों ने शहीदी दिवस मनाया

Metro Plus

DAV शताब्दी कॉलेज मेें वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालय साइंस मैराथन का आयोजन किया गया

Metro Plus