Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ए.डी. स्कूल में वार्षिक स्पोटर्स-डे का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 27 दिसंबर:
ए.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल डबुआ कालोनी में वार्षिक स्पोटर्स-डे का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान रोटेरियन महेन्द्र सर्राफा मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रो० महेन्द्र बब्बर, रो० नवीन गुप्ता, पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल के चेयरमैन नरेन्द्र परमार, समाजसेवी नीरज वाजपेयी, बी.के.हाई स्कूल के चेयरमैन भूपेन्द्र श्योराण तथा नवोदय स्कूल के चेयरमैन आर.के.शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की। स्कूल के प्रिंसीपल डॉ० सुभाष श्योराण ने आए हुए सभी अतिथियों को बुके भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्पोटर्स-डे के अवसर पर स्कूल प्रांगण को गुब्बारो और झंडों से सजाया गया था जोकि खिलाडिय़ों में जोश उत्पन्न करने का कार्य बखुबी कर रहा था।
स्पोटर्स-डे के मौके पर स्कूल के नन्हे छात्रों के लिए कई तरह के खेलो का आयोजन किया गया, जिसमें बिस्कुट रेस, बोल कलेक्शन रेस, चेयर्स कलेक्शन रेस, बिंदी कलेक्शन रेस और फ्रॉग रेस को शामिल किया गया। इसके पश्चात स्कूल के छात्रों ने डम्बल-शो से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्पोटर्स-डे पर खिलाडिय़ों ने अपना बेहतर परफॉरमेंस करते हुए दर्शकों की तालियां बटोरने के साथ ही खुब वाह-वाही लुटी।
इस मौके पर अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए बॉल कलेक्शन गेम में आसमा ने प्रथम स्थान, यशिका ने द्वितीय स्थान व महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं र्फोग रेस में सिकन्दर ने प्रथम स्थान, अजरूद्दीन ने द्वितीय स्थान और महरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। खेलों में विनर रहे खिलाडिय़ों को अतिथिगणों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल डॉ०सुभाष श्योराण ने विनर रहे छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, हमें खेल से शारीरिक ऊर्जा प्राप्त होती है और हम स्वस्थ रहते है, खेल हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेलों में हार जीत लगी रहती है इसीलिए सफलता प्राप्त करने से चुक गए छात्रों को मन छोटा करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि वह निरन्तर प्रयास करते रहे कामयाबी अवश्य हासिल होगी। इस मौके पर स्कूल की वाईस प्रिंसीपल मधु के साथ ही स्कूल का पूरा स्टॉफ मौजूद था।
3

1

2

Related posts

CBSE में उत्कृष्ट परिणाम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए फरीदाबाद मॉडल स्कूल के नाम को चार चांद लगाए।

Metro Plus

निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा, House Tax घर बैठे जमा कराएं, Online सेवा का लाभ उठाएं!

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किया गया अध्यापक दिवस समारोह का आयोजन

Metro Plus