Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादरोटरीहरियाणा

गोल्डन गैलेक्सी में पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और महाभारत के गुरू द्रोण आज मचाएंगे जमकर धमाल

गोल्डन गैलेक्सी में अपने सुर का जादू बिखरेंगे मशहूर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 31 दिसंबर:
आज वो दिन आ ही गया है जिसका शहर की जनता को बेसब्री से इंतजार था। नववर्ष की पूर्व संध्या पर आज गोल्डन गैलेक्सी में पंजाबी सिंगर हार्डी संधू जहां अपने सुर का जादू बिखेरेंगे वहीं बहुचर्चित सीरियल महाभारत में गुरू द्रोण की भूमिका अदा करने वाले सुरेन्द्रपाल भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए विशेष तौर से बॉलीवुड से गोल्डन गैलेक्सी में आ रहे हैं। गोल्डन गैलेक्सी में आज की रात शहर के लोगों के लिए वास्तव में एक यादगार रात साबित होगी।
ध्यान रहे कि नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोल्डन गैलेक्सी होटल एंड रिसोर्ट्स द्वारा आज एक शानदार म्यूजिकल नाईट का आयोजन किया गया है। इस शानदार म्यूजिकल नाईट में सोच गाने से चर्चा में आए बालीवुड के मशहूर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू अपनी लाईव प्रस्तुति देकर अपने सुर का जादू बिखरेंगे। गोल्डन गैलेक्सी में आयोजित इस भव्य समारोह के लिए होटल प्रबंधकों द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
गोल्डन गैलेक्सी के चेयरमैन देवेन्द्र गोयल के मुताबिक इस म्यूजिकल नाईट में हार्डी संधू की लाईव प्रस्तुति तथा महाभारत में गुरू द्रोण की भूमिका अदा करने वाले सुरेन्द्रपाल के अलावा डीजे, आतिशबाजी, बॉलीवुड डांस तथा मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। यह कार्यक्रम पारिवारिक समारोह की तरह होगा जिसमें सभी उम्र के लोग मनोरंजन कर सकेंगे। नामी-गिरामी शैफों द्वारा यहां खान-पान की व्यवस्था की गई है जिसमें अतिथि अनलिमिटेड ड्रिंक्स के साथ-साथ लजीज व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे। श्री गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। इस म्यूजिकल नाईट का आनंद उठाने के लिए मात्र 6 हजार रूपये की एंट्री फीस रखी गई है जिसमें दो लोगों का प्रवेश होगा वो भी केवल कपल का। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यक्रम में स्टेग एंट्री नहीं होगी। पांच साल से कम के बच्चे की एंटी नि:शुल्क रखी गई है जबकि पांच से 12 साल तक के बच्चे के लिए मात्र एक हजार रूपये की एंट्री रखी गई है।
गौरतलब रहे कि हार्डी संधू के गाए ना जी ना..सोच…आशिकी ते लोन……टकीला शॉट….कर देना प्यार….. जोगी जट और ऐसे ना जाने कितने गाने हैं जिनसे कि उन्होंने लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई है। हार्डी संधू को पंजाबी बेस्ट म्यूजिक बेस्ट म्यूजिक विडियो जैसे ना जाने कितने अवाडर््स भी मिल चुके हैं।
12347841_10208693950848801_2467285959411367782_n12360376_10208727110637775_3780932690662913524_n10496186_10208322661566801_4042898839148346982_o12087825_10208334574024605_6963650698951518225_o12239612_10208576441951152_731127930644282326_n

Related posts

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने तय की रणनीति

Metro Plus

शहर में अपराध को रोकने को लेकर पुलिस कमिश्रर हुए सख्त, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

Metro Plus

स्वतंत्रता दिवस समारोह में Vidyasagar International School के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोहा!

Metro Plus