Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बेटियों का आर्शिवाद लेकर की नए वर्ष की शुरूआत – हरीश चन्द्र आज़ाद

बेटी बचाओ अभियान डाक्टरों के पास जाकर कन्याओ से तिलक लगाकर कन्या भू्रण हत्या न करने की शपथ दिलायेगा
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 1 जनवरी:
पंजाबी फेडरेशन के बेटी बचाओ अभियान के सदस्यों ने नव वर्ष शुरूआज बेटियों का आर्शिवाद लेकर की। अभियान के अध्यक्ष वासदेव अरोड़ा ने बताया कि हमारा इस साल का लक्ष्य देश को कन्या भू्रण हत्या से पूर्णता मुक्ति दिलाना है जिसकी शुरूआत आज हमने बेटियों का अर्शिवाद लेकर कर दी है ।
अभियान के चेयरमैन व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि इस साल हम अपने अभियान में ओर तेजी लायेगें जिसकी शुरूआत आज इन बच्चीयों ने देकर अपना आर्शिवाद देकर कर दी है उन्होंने कहा कि हमारा इस वर्ष का लक्ष्य देश के हर कौने में लिंग अनुपात में हरियाणा की तरह सुधार लाना है इसके लिये हमने एक नई योजना भी बनाई है कि हर एक डॉ० के पास हमारी टीम जायेगी और बेटियों से डॉ० को तिलक लगाकर उनसे कन्या भू्रण की हत्या यानी गर्भपात न करने की शपथ दिलायेगें और उनके क्लीनिक में बेटी बचाओ की संदेश लगाकर आयेगें। इसके लिये हम सरकारी सहायता रैडक्रास सौसाईटी को भी अपने साथ लेगें ।
आज बेटियों से आर्शिवाद लेते हुए तिलकराज शर्मा, दीपक छाबड़ा, धमेंद्र सिधवानी, वासदेव अरोड़ा और हरीश चन्द्र आज़ाद मौजूद थे ।

Related posts

प्रयास में ध्वजारोहण कर मनाया गया 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन ने किया राजीव जेटली का स्वागत।

Metro Plus

Principal Secretary, Tourism Dr. Sumita Misra releasing the poster of 24th Mango Mela to be organized at Pinjore Gardens

Metro Plus