Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वैष्णोदेवी मंदिर में उत्साह पूर्वक किया गया नए साल का स्वागत

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 जनवरी:
सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में नव वर्ष उत्सव धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया गया। मंदिर में सारी रात श्रद्धालु भजनों पर नाचते व झूमते रहे। दिल्ली से आई राज सहगल एंड पार्टी ने वर्ष 2015 को विदाई दी और वर्ष 2016 का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर मुंबई से आए कलाकारों ने भी भक्तिपूर्ण गीत गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया साल सभी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए एवं नये साल में सभी लोग खूब उन्नति करें। शाम को ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया था। राज सहगल एंड पार्टी ने अपने भजनों एवं धार्मिक गीतों से ऐसा शमां बांधा कि देखते ही देखते समय ऐसे बीत गया कि पता ही नहीं चला। 12 बजे श्रद्धालुओं ने नववर्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष तौर पर सजाया एवं संवारा गया था। इसके साथ-साथ मंदिर में सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और सभी की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर संस्थान की ओर से आम जन के लिए खाने के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों में सारी रात लोगों को आलू की टिक्की, पाव भाजी, गाजर का हलवा, गर्मा-गर्म दूध-जलेबी, चाय एवं कॉफी की व्यवस्था विशेष तौर पर की गई थी। 31 दिसंबर की रात को मंदिर की भव्यता का एक अलग ही रूप दिखाई दिया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए भक्तों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में नये साल का स्वागत करने की पूरी तैयारी की गई थी। जिसके मद्देनजर 31 दिसंबर की रात को बारह बजे तक मंदिर में विशेष तौर पर पूजा अर्चना का आयोजन किया गया था।

Related posts

मुख्यमंत्री घोषणा के विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं अधिकारी: डीसी विक्रम

Metro Plus

Delhi Scholars International स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम।

Metro Plus

समाधान शिविर की शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं तो अधिकारियों को दिए जाएंगेे नोटिस: SDM शिखा

Metro Plus