Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सीमा त्रिखा ने किया हैल्प एंड होप मैगजीन का विमोचन

पत्रकार समाज में फैली कुरीतियों को आगे लाता है: सीमा त्रिखा
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 11 जनवरी:
पत्रकारिता वह माध्यम है जो समाज को जागृत करता है यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने सैक्टर-15 स्थित जिमखाना क्लब में हैल्प एंड होप मैगजीन के विमोचन अवसर पर कही। इस मौके पर मैग्जीन के मुख्य संपादक एवं शिक्षाविद् नवीन चौधरी एवं द्रोणाचार्य स्कूल की डॉयरेक्टर हर्ष चौधरी ने मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा का शॉल पहनाकर स्वागत किया।
सीमा त्रिखा ने कहा कि पत्रकार ही वह ताकत रखता है जो कि समाज में फैली कुरीतियों को आगे लाता है और उनका समाधान करवाता है। उन्होंने कहा कि हैल्प एंड होप मैग्जीन भी समाज में फैली कुरीतियों को उजागर करने के साथ-साथ अच्छे कार्यो को प्रकाशित कर समाज में नया संदेश देगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिषचार्या वी के शास्त्री द्वारा की गयी।
इस मौके पर सीनियर सब आडिटर डॉ० अशोक त्रिपाठी, सीनियर सब आडिटर महेश बजाज, अनिल शेखावत, डॉ० ललित हसीजा, संजीव चौधरी, एमपी डागर, आईएस वर्मा, मनमोहन गुप्ता, रेनू भाटिया, सतपाल चौपड़ा, अनिल शर्मा, टीडी जटवानी, वासुदेव अरोडा, अजय बजाज, कृष्णा बजाज, सुमन, रेखा कपूर सहित शिक्षाविद, समाजसेवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी ने किया।
इस अवसर पर मैगजीन के सम्पादक नवीन चौधरी ने कहा कि मैग्जीन निकालने का मकसद केवल यही है कि वह भी समाज के हित कार्यो को आगे लाये और मैग्जीन के माध्यम से हम उन विशेष लोगों को आगे लायेंगे जिन्होंने समाज, देश व प्रदेश हित के कार्यो में अपनी अग्रणीय भूमिका निभाई और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता एवं वह एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में सदैव जाने जायेंगे।
इस मौके पर सूफी गायक हमसर हय्यात निजामी इस पूरे कार्यक्रम में समां बाधा और उन्होंने राम, रहीम, भजन, कीर्तन सहित इंसानियत व देशभक्ति से ओत-प्रोत कई गीतों को पेश किया जिसे उपस्थितजनों ने पंसद करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।
SofiSofi 2

Related posts

श्मशान घाट गांव के बाहर नहीं बीचों-बीच चौराहे पर होना चाहिए: संत मुनिश्री तरुणसागरजी

Metro Plus

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगाया जा रहा मुफ्त HPV टीका

Metro Plus

डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर के HPSC मेंबर के शपथ लेते ही विज और सोनिया त्रिखा विवाद समाप्त हुआ।

Metro Plus