Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 12 जनवरी:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की फरीदाबाद इकाई ने नेहरू कॉलेज में समस्त अध्यापकगण के साथ मिलकर स्वामी विवेकानंद की छायाप्रीति पर पुष्प अर्पित कर मनाया।
इस मौके पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुनील भारद्वाज ने स्वामी विवेकानंद के बारे में सभी को संबोधित करते हुए बताया की 19वीं शताब्दी में विदेशी शासन की दासता से दुखी और शोषित हो रही भारतीय जनता को जिन महापुरुषों ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रोत्साहित किया उनमें स्वामी विवेकानंद प्रमुख थे। अपनी ओजस्वी वाणी से उन्होंने जन-मानस के मन में स्वतंत्रता का शंखनाद किया।
विभाग सह संयोजक दीपक शर्मा ने कहा की एबीवीपी स्वामी विवेकानंद के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए विद्यार्थियों की परेशानियों को उठाते है और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयत्न करते है।
इस मौके पर सभी अध्यापकगण सहित एबीवीपी की टीम से नेहरू कॉलेज के अध्यक्ष बलराम भारद्वाज, नेहरू कॉलेज पूर्व अध्यक्ष राहुल डागर, राहुल ठाकुर, कर्ण पाराशर, सौरभ नरवत, मोहम्मद इश्तियाक, विवेक भारद्वाज, संजीव, नेहरू कॉलेज छात्रा प्रमुख भावना, बबीता छौंकर, गुंजन, गरिमा, नेहा, प्रिया, चंचल, नैन्सी, सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशल स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Metro Plus

SDM अपराजिता ने कहा, कोरोना संक्रमण रोकने में लापरवाही करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Metro Plus