Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

समन्वय परिवार ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करना पुण्य का कार्य : सीमा त्रिखा
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद: 14 जनवरी: समन्वय परिवार ट्रस्ट (रजि.) द्वारा मकर सक्रांति के उत्सव पर समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी के.सी. बांगा ने कहा कि मानव सेवा करने से मन को शान्ति प्राप्त होती है।
नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ कर रही समन्वय परिवार ट्रस्ट के सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं जो सभी सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों व असहाय लोगों की सेवा कर पुण्य का कार्य कर रहे हंै। ये विचार मुख्य संसदीय सचिव एवं बडख़ल विधायिका श्रीमति सीमा त्रिखा ने कंबल वितरण समारोह में व्यक्त किए।
इस कंबल वितरण समारोह में शहर के कई गणमाण्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया जिसमें विशेष तौर पर प्रमुख उद्याोगपति व ट्रस्ट के सरपरस्त एच.के. बत्तरा, ट्रस्ट के ट्रस्टी एन.के. आहूजा, मनोज डाबर, वर्मा जी, बंसत भाटिया, महेश बांगा, मित्तल जी, प्रमुख उद्याोगपति व समाजसेवी जे.पी. मल्होत्रा, प्रमुख उद्याोगपति व समाजसेवी परमजीत सिंह चावला व रोटरी क्लब के सदस्य एवं शहर के कई गणमान्य व्यक्ति व महिलाएं इस कम्बल वितरण समारोह में मौजूद रहे। कम्बल वितरण के बाद समाजसेवी भूटानी परिवार द्वारा भण्डारे का आयोजन भी किया गया।DSC_7085

Related posts

World Hearing Day के संबंध में उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली

Metro Plus

1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों के परिजन को कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर डा० हनीफ कुरैशी ने पुलिसवालों तथा आरएसओ के साथ मनाई होली

Metro Plus