Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रक्तदान एक महादान है : सीमा त्रिखा

प्रीति सेंगर
फरीदाबाद, 19 जनवरी: रक्तदान एक महादान है इसमें सभी अपनी अहम भागीदारी निभाये यह कर्तव्य हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा सैक्टर-21बी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर सावन कृपाल रूहानी मिशन फरीदाबाद कृपाल आश्रम के प्रधान अर्जुन दास सेतिया, महासचिव धनदेश पाल, मुकेश अरोडा, भीमसैन, अशोक भाटिया, राज कुमार, जीएल आहूजा ने सीमा त्रिखा का स्वागत किया।
सीमा त्रिखा ने कहा कि हम सभी को समाजसेवा के कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किये जा रहे सेवार्थ कार्यो से अगर किसी को लाभ मिलता है तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता। इसीलिए हम सभी को समाजसेवा में भी अपनी अग्रणीय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि हमारे द्वारा दिया गया कुछ रक्त अगर किसी की जिंदगी को बचा सकता है तो वह सबसे बड़ा पुण्य होता है। इस रक्तदान शिविर में 51यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

Related posts

पंजाब अग्रवाल समाज के सदस्यों ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन। देखो कैसे?

Metro Plus

अम्बिका शर्मा ने गरीब बच्चों के साथ मनाई जन्मष्टमी

Metro Plus

कैनवॉस वर्कशॉप द्वारा समर कैंप का विधिवत समापन

Metro Plus