Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बीएन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रीती सेंगर
फरीदाबाद, 27 जनवरी: बीएन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या गजेंद्र चौधरी, गढ़वाल सभा अध्यक्ष राकेश घिल्डियल, कोषाध्यक्ष पीएन भट्ट, शिक्षा सचिव प्रेम सिंह पटवाल, विनोद नेगी, सचिव योगेश बुडाकोटि, उपाध्यक्ष सतीश रावत, लक्ष्मण ङ्क्षसह रावत, बीएन गैराला, डोवरियाल तथा विनोद नोटियाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति एवं देश की एकता को बनाये रखने का संदेश दिया।
गढ़वाल सभा के सभी सदस्यों ने एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को गझातंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बच्चों को कर्तव्यपालना के लिए प्रेरित किया व उनके द्वारा किये गये कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

Related posts

अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी: सुमित गौड़

Metro Plus

रेडक्रॉस का संकल्प, टीबी मुक्त फरीदाबाद: बिजेन्द्र सौरोत

Metro Plus

इनरव्हील क्लब जैसी संस्थाओं का समाज में जागरूकता लाने में बड़ा योगदान: राजेश नागर

Metro Plus