Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बीएसए के फाउंडर चेयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता की रस्म पगड़ी आज सोमवार को

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 01 फरवरी: एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन विनय गुप्ता के बड़़े भाई एवं शहर के समाजसेवी व भवानी शंकर अनंगपुरिया चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता की रस्म पगड़ी आज सोमवार एक फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल मैगपाई के सिल्वर जुबली में सायं तीन से चार बजे तक रखी गई है।
गौरतलब रहे कि श्री ओमप्रकाश गुप्ता का आकस्मिक निधन वीरवार 21 जनवरी को हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के खासमखास एवं पारिवारिक सदस्य माने जाने वाले 72 वर्षीय श्री गुप्ता अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटे दिव्य गुप्ता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनके आकस्मिक निधन पर शहर की सामाजिक, धार्मिक, राजनेताओं एवं शिक्षाविदें ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और इस दु:ख की घडी में गुप्ता परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ओमप्रकाश गुप्ता एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन विनय गुप्ता तथा समाजसेवी पवन गुप्ता के बड़े भाई थे तथा तपेश गुप्ता और एडवोकेट नितेश गुप्ता के ताऊ थे।IMG-20160127-WA0012

Related posts

जब तक लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं कर दी जाएगी तब तक वहां तोडफ़ोड़ नहीं की जाएगी: गुर्जर

Metro Plus

भिक्षावृत्ति समाज के लिए एक अभिशाप है: पकंज पाराशर

Metro Plus

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है सरकार: सीमा त्रिखा

Metro Plus