Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे भर्ती प्रक्रिया के जरूरी टिप्स

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में कैंपस भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 1 फरवरी: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयए फरीदाबाद द्वारा शैक्षणिक संस्था कैरियर लॉचर के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में तीसरे व चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कैंपस भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंपस भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार करना था।
इस कार्यक्रम का आयोजन चीफ वार्डन कार्यालय द्वारा चीफ होस्टल वार्डन डॉ लखविन्द्र सिंह की देख-रेख में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र सिंह थे। कार्यक्रम को कैंपस भर्ती प्रक्रिया के मद्देनजर डिजाईन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान कैरियर लॉचर के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जरूरी टिप्स दिये। कार्यक्रम में कम्युनिकेशन स्किल्स, गरूप डिस्कशन, योग्यता कौशल तथा साक्षात्कार तकनीक जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
चीफ होस्टल वार्डन डॉ० लखविन्द्र सिंह ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं तथा कैंपस भर्ती के दौरान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार होते है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
इस अवसर पर एडिशनल चीफ होस्टल वार्डन ललित राय के अलावा अन्य वार्डन सुरेश कुमार मनमोहन कक्कड़ तथा संजय कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

उद्योगपति JP Malhotra एफएमए अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस फॉर इंडस्ट्री एकेडिमिया से सम्मानित।

Metro Plus

विवाह-समारोह की अब कैसे मिलेगी परमिशन? जानिए।

Metro Plus

भाजपा विधायक विपुल गोयल का नवचेतना ट्रस्ट कठघरे में

Metro Plus